फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pipeline repair could not be carried out; people troubled by traffic jams

Ambedkar Nagar News: पाइपलाइन की नहीं हो सकी मरम्मत, जाम से लोग परेशान

Mon, 05 Oct 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Pipeline repair could not be carried out; people troubled by traffic jams
नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। 
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन फटने के तीन दिन बाद भी मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है। इससे जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सुबह और शाम सड़क पर लंबा जाम लगा। इसमें एंबुलेंस के साथ स्कूली बसें भी फंस गईं। शाम को छुट्टी के समय कई स्कूली बसें करीब एक घंटे तक जाम में खड़ी रहीं। उमस के बीच छोटे बच्चे बसों में परेशान होते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाली के पास नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन फट गई थी। इसके बाद सड़क खोदकर मरम्मत का काम शुरू कराया गया, लेकिन तीन दिन बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालकों के अनुसार पेठिया से गर्भवती महिला को महिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक जाम में फंसी रही। वहीं नगपुर सीएचसी से मंगुराडिला निवासी मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही दूसरी एंबुलेंस को भी जाम में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वार्ड नंबर चार निवासी 82 वर्षीय सुशीला देवी ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। सोमवार को घर के रोजमर्रा के काम के लिए पानी नहीं मिला। इससे खाना तक बाहर से मंगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की स्थिति को देखते हुए जलालपुर पुलिस ने मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत स्थल पर नगर पालिका का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। लोगों के मुताबिक मरम्मत में देरी से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है।


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सामान गोरखपुर से मंगाया गया था। कुछ अन्य सामान की भी जरूरत है, जिसे मंगाया जा रहा है। सामान मिलते ही मरम्मत का काम पूरा करा दिया जाएगा।

नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। 

नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed