फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two trauma centers awaited for a year

Ambedkar Nagar News: एक साल से दो ट्रॉमा सेंटरों का हो रहा इंतजार

Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two trauma centers awaited for a year
बेवाना सीएचसी।
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच जिले में प्रस्तावित दो ट्रॉमा सेंटर की जरूरत बढ़ती जा रही है। करीब एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग ने बेवाना और राजेसुल्तानपुर में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन


विभिन्न कमियों और प्रक्रियागत अड़चनों के कारण दोनों स्थानों पर काम अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, बेवाना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया आगे बढ़ी है, जबकि राजेसुल्तानपुर का प्रस्ताव अटक गया है। सड़क हादसे के बाद गंभीर घायलों को तत्काल उपचार की जरूरत होती है। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त ट्रॉमा सुविधाएं नहीं होने के कारण घायलों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


कई मामलों में अधिक दूरी और रास्ते में लगने वाले समय के कारण मरीज की हालत और गंभीर हो जाती है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्कालीन सीएमओ ने बेवाना और राजेसुल्तानपुर में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए शासन को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेवाना में सुविधा की जरूरत
बेवाना क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट है। यहां सीएचसी संचालित है, लेकिन गंभीर घायलों के उपचार के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। हादसे के बाद घायलों को तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा की जरूरत पड़ती है। इसी को देखते हुए सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया था।


राजेसुल्तानपुर में बढ़ा इंतजार
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निकट होने के कारण सड़क हादसों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके अलावा यह क्षेत्र जिले के दूरस्थ इलाकों में भी शामिल है। हादसों में गंभीर घायलों को स्थानीय स्तर पर तत्काल उपचार नहीं मिल पाने के कारण उन्हें दूर स्थित अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। इस क्षेत्र में भी करीब एक वर्ष पहले ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब यह प्रक्रिया अड़चनों में फंस गई है।



बेवाना के लिए मांगी गई रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक, राजेसुल्तानपुर में विभिन्न कारणों से ट्रॉमा सेंटर का संचालन मुश्किल है। वहीं, बेवाना में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के संबंध में निदेशालय ने मंडलीय अस्पतालों की दूरी समेत अन्य जानकारियां मांगी हैं। मांगी गई सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। ऐसे में बेवाना में ट्रॉमा सेंटर के संचालन की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed