फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weekly fair held with devotion at Shivbaba Dham

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में आस्था संग सजा साप्ताहिक मेला

Mon, 05 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weekly fair held with devotion at Shivbaba Dham
कटेहरी। अकबरपुर के शिवबाबा धाम में सोमवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर कतार लगी रही। आसपास के गांवों के अलावा दूसरे क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, धूप, नारियल और अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। कतार में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में समय-समय पर हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मेले में खरीदारी के लिए पहुंचे। मेले में पूजन सामग्री, प्रसाद, खाद्य पदार्थ और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें सजी थीं। महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की, जबकि बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चे अपनी पसंद के खिलौने खरीदते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक मंदिर के मुख्य द्वार और मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। एक ओर लोग दर्शन-पूजन में जुटे रहे तो दूसरी ओर मेले में खरीदारी और खानपान का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed