फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NHM employees registered their protest by wearing black armbands

Ambedkar Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
NHM employees registered their protest by wearing black armbands
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की ओर कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को उठाया गया। पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बंशमणि पांडेय के निर्देशन में संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों सहित सीएचसी के कर्मचारियों ने भी विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि संगठन के निर्देश पर तीन दिनों से सभी संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांध कर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 10 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिसके बाद 12 अक्तूबर को प्रदेश मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित करने के साथ ही समान कार्य-समान वेतन के आधार पर वेतन वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी जैसे लाभों की मांग की। उन्होंने गैरजनपद स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्स कर्मियों के जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन की भी मांग रखी। इस दौरान महामंत्री डॉ. राहुल श्रीवास्तव, संध्या सिंह, डॉ. सर्वेश गुप्ता, डॉ. रवि वर्मा, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed