फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saumya Group tops Rangoli competition

Ambedkar Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में सौम्या ग्रुप अव्वल

Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Saumya Group tops Rangoli competition
आलापुर के पंडित राम लखन शुक्ला राजकीय पीजी कॉलेज रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएंं।
आलापुर। पंडित राम लखन शुक्ला राजकीय पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के रंग, राष्ट्र के संग विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्र-छात्राओं ने रंगोलियों के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सौम्या ग्रुप ने प्रथम और शिक्षा ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. रीता सिंह और डॉ. लालजीत राम शामिल रहे, जबकि मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कौशल किशोर यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन




रील्स के माध्यम से किया योजनाओं का बखान

जलालपुर। बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज परुइय्या आश्रम के छात्र-छात्राओं ने रील्स के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इन योजनाओं से ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा चांदनी द्विवेदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा है। छात्रों ने योजनाओं के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed