फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients will get free treatment in two new hospitals

Ambedkar Nagar News: दो नए अस्पतालोंं में मरीजों को मिलेगा मुफ्त उपचार

Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Patients will get free treatment in two new hospitals
अंबेडकरनगर। गोल्डन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दो नये निजी अस्पताल योजना के तहत जोड़ दिए गए हैं। अब उन्हें 13 निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। 12 सरकारी अस्पताल पहले से ही जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के पांच सदस्य का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। इसके लिए पात्रों का गोल्डन कार्ड बनता है। जिले में 10 लाख 61 हजार 150 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसकी तुलना में अब तक नौ लाख 92 हजार 519 पात्रों का कार्ड बन चुका है।
विज्ञापन

गोल्डन कार्डधारकों के लिए जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर समेत 12 सरकारी अस्पताल व 11 निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा अब तक थी। अब दो और नए निजी अस्पतालों को भी योजना में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर नगहरा भीटी व अर्नव हॉस्पिटल पहितीपुर में भी योजना के तहत मरीजों का इलाज हो सकेगा। संबंधित अस्पतालों में सर्जरी समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा प्रदान होगी। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed