फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients wait in queues for hours due to ABHA ID requirements.

Ambedkar Nagar News: आभा आईडी के फेर में घंटों लाइन में लगे मरीज

Wed, 07 Oct 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Patients wait in queues for hours due to ABHA ID requirements.
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को परचा काउंटर पर लगी कतार। संवाद
सद्दरपुर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों के पंजीकरण के लिए आभा आईडी अनिवार्य किए जाने से ओपीडी में परचा बनवाने की प्रक्रिया धीमी हो गई है। बुधवार को नए मरीजों का आभा आईडी के माध्यम से पंजीकरण किया गया। इसके चलते परचा काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतार लग गई। मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई मरीज समय से चिकित्सक तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने लगी। परचा काउंटर पर पहुंचने के बाद पहले आभा आईडी बनाई जा रही थी। इसके बाद ही पंजीकरण कर परचा जारी किया जा रहा था। एक मरीज की प्रक्रिया पूरी करने में करीब 10 से 15 मिनट लग रहे थे। इससे काउंटरों पर लगातार भीड़ बढ़ती गई।
विज्ञापन

कतार में बुजुर्गों के अलावा महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए तीमारदार भी शामिल रहे। दोपहर करीब दो बजे तक मरीज परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े रहे। कई लोगों का कहना था कि पहले कुछ ही समय में ओपीडी का परचा बन जाता था, लेकिन आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। इससे डॉक्टर को दिखाने के साथ ही जांच और दवा लेने में भी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे से अधिक इंतजार के बाद बना परचा
ब्राहिमपुर चुरावन निवासी अनिल कुमार पेट में संक्रमण की समस्या का उपचार कराने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे लाइन में लगे थे। दोपहर 1:45 बजे तक परचा काउंटर तक पहुंच सके, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि अब डॉक्टर को कब दिखा पाएंगे और दवा कब मिलेगी, यह समझ नहीं आ रहा। बेलहरी गांव निवासी अंकुर वर्मा वायरल बुखार की दवा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मेडिकल कॉलेज में भीड़ थी। परचा काउंटर पर धीमी प्रक्रिया के कारण दो घंटे से अधिक समय लगने के बाद उनका परचा बन सका।

आभा आईडी पर ही होगा उपचार
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आभा आईडी के माध्यम से ही मरीजों का उपचार किया जाना है। इसके लिए मरीजों और तीमारदारों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। आभा आईडी बनाने में समय लगने के कारण शुरुआत में प्रक्रिया में कुछ अधिक समय लग रहा है। बुधवार को पूरी तरह आभा आईडी के आधार पर उपचार किया गया। जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं था, उन्हें थोड़ी सहूलियत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed