{"_id":"6519b60445c0f4833b0f87ce","slug":"paddy-purchasing-center-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4083-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 12 केंद्र बढ़े, अब 75 स्थानों पर होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 12 केंद्र बढ़े, अब 75 स्थानों पर होगी धान की खरीद
Sun, 01 Oct 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। किसानों की सुविधा के लिए 12 धान खरीद केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। इस बार जिले में 75 केंद्रों पर सरकारी एजेंसियां किसानों से धान खरीदेंगे। एक नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए संबंधित एजेंसियों को जरूरी इंतजाम करने निर्देश दिए गए हैं।
धान खरीद को लेकर खाद्य एवं विपणन विभाग तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों से धान खरीदने के लिए बीते दिनों खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, मंडी समिति व एफसीआई के 63 केंद्र निर्धारित किए गए। मालूम हो कि जिले में तीन लाख 85 हजार किसानों ने एक लाख 19 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की है।
खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार किसानों की सहूलियत के लिए 12 धान खरीद केंद्र बढ़ाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के तीन, पीसीयू के तीन व मंडी समिति का क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
नवीन मंडी में खोले जाएंगे 15 खरीद केंद्र
नवीन मंडी परिसर में अलग-अलग एजेंसियों के 15 केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार खाद्य विभाग के 11, पीसीएफ का एक, मंडी समिति का एक व भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र नवीन मंडी परिसर में खुलेंगे। नवीन मंडी में आसपास के इलाके के बहुत से किसान धान बेचने पहुंचते हैं।
किसानों की सुविधा के लिए बढ़े केंद्र
धान खरीद के लिए पहले 63 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए थे। किसानों की सुविधा के लिए 12 क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
विनीता मिश्रा खाद्य एवं विपणन अधिकारी