फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Out of 103 complaints, only 11 were settled

103 शिकायतों में से सिर्फ 11 ही निपटीं

Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Out of 103 complaints, only 11 were settled
अंबेडकरनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 18 थानों में कुल 103 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से सिर्फ 11 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए जिम्मेदारों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने सुनवाई की। इस दौरान 22 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का ही निस्तारण हुआ। बेवाना में तीन, सम्मनपुर में दो, टांडा में सात, अलीगंज में एक, इब्राहिमपुर में तीन, हंसवर में एक, जलालपुर में 11, जैतपुर में छह, मालीपुर में दो, कटका में दो, भीटी में 10 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा महरुआ में 10 में से एक, अहिरौली में 10 में से एक, राजेसुल्तानपुर में दो में से एक, जहांगीरगंज में दो में से एक, आलापुर में पांच की तुलना में दो, बसखारी में चार की तुलना में एक शिकायत का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बरियावन निवासी विजय कुमार ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से गांव के ही कुछ लोगों ने उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर रखा है। जब भी इसका विरोध किया जाता है तो विपक्षियों द्वारा अभद्रता करते हुए विभिन्न धमकी दी जाती है। कब्जा दिलाने व विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर 30 वर्ष से जिम्मेदारों के कार्यालय के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है।
सिकंदराबाद निवासी संजय कुमार मिश्र अकबरपुर कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपने के बाद बाहर निकले। पूछने पर बताया कि पिछले दस वर्ष से टांडा मार्ग पर स्थित एक भूखंड पर विपक्षियों ने कब्जा जमा रखा है। 18 बार संपूर्ण समाधान दिवस और 15 बार थाना समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है। बड़ी उम्मीदों के साथ आए हैं। शायद न्याय मिल ही जाए। कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई न होने से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और अब तो निर्माण भी करा रहे हैं।

थाना समाधान दिवसों में आने वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई तय कराई जा रही है। कुछ मामले ऐसे होते हैं जो या तो किसी न्यायालय में चल रहे होते हैं या फिर संबंधित मामले में प्रशासन के दखल की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा अन्य मामलों में तत्परतापूर्वक निस्तारण हो रहा है।
-अजीत कुमार सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed