फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One killed, one injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in road accident
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मरैला के निकट दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बेवाना के रानीपुर निवासी कुलदीप (19) अपने दोस्त गोपालपुर नगवां निवासी करन (18) के साथ सोमवार को बाइक से अकबरपुर गया था। काम निपटाने के बाद दोनों मरैला स्थित एक पेट्रोलपंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुलदीप व करन को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्नावां निवासी लालजी (35) सोमवार को अकबरपुर जा रहा था। पवित्र शिवबाबा के निकट उसे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर बनी हुई है। इसी कोतवाली क्षेत्र के संघतिया निवासी अरुण कुमार (31) सोमवार को बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहा था। बस स्टेशन के निकट तेेज रफ्तार जीप की साइड लगने से वह घायल हो गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी शीतला प्रसाद (65) रविवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी शकील (42) सोमवार को बाइक से अकबरपुर जा रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। उधर, आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी किसमती देवी (55) सोमवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed