{"_id":"a6b00f42e686eb292db40f8f4df8fa75","slug":"one-died-in-current-of-ht-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही का खामियाजा सोमवार को हंसवर क्षेत्र के नरायनपुर प्रीतमपुर गांव के एक परिवार को भुगतना पड़ा। गांव निवासी दीपक (22) पुत्र राधेश्याम सोमवार सुबह छत पर चढ़कर कोई काम कर रहा था।
विज्ञापन
उसकी छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। काम करते समय अचानक दीपक का हाथ ऊपर से गुजरे तार में छू गया। उस समय तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। उसका हाथ तार में चिपक गया। दीपक सिर्फ एक बार चिल्ला भर सका। परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वह कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दीपक का शव तार से छूटकर नीचे गिर गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर ताम लोग जुट गए। सूचना मिलने पर हंसवर एसओ अरशद सिद्दीकी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह व विधायक अजीमुलहक पहलवान ने भी गांव पहुंचकर मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया। उन्होंने सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद अफसरों ने तार को अविलंब हटवाने की बात भी की।