फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One bigha of land submerged in Saryu

Ambedkar Nagar News: सरयू में समाई एक बीघा भूमि

Sun, 22 Sep 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
One bigha of land submerged in Saryu
सरयू नदी का जलस्तर कम होने के सा​थ लगातार हो रहा कटान।    -संवाद
कटान से कम नहीं हो रहीं मांझा कम्हरिया के किसानों की मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर घटने पर आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया के किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। रविवार को छह किसानों की एक बीघा भूमि नदी में समा गई। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
दो दिन पहले जहां कटान से चार किसानों का डेढ़ बीघा खेत नदी में समाहित हो गया था। वहीं रविवार को श्रीराम, श्रीकांत, झगरू, फिरतू, बिरजू व असगत निषाद का लगभग एक बीघा खेत सरयू नदी में समा गए। कटान रोके जाने का उचित प्रबंध न होने से मांझा क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें ऐसे में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। माझा क्षेत्र में नदी के किनारे स्थित निषाद बस्ती पर भी कटान का संकट मंडराता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर शाम छह बजे 63.67 मीटर दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों में नदी का पानी काफी कम हुआ है। जैसे जैसे पानी कम हो रहा है, कटान का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने कटान की तरफ ध्यान नहीं दिया तो इससे इन ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ग्रामीण फूदल यादव व चिरैता ने कहा कि कटान की यदि यही रफ्तार रहा तो आबादी भी कटान की चपेट में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत सामग्री वितरण की मांग
आराजी देवारा व मांझा कम्हरिया में बाढ़ से पीड़ित 250 लोगों को राहत सामग्री वितरित हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने जिलाधिकारी से दोनों ग्राम पंचायत में बाढ़ से पीड़ित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरित कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण सतिराम, ओम प्रकाश, सुशीला व संतोष ने कहा कि इसके पूर्व सभी लोगों को राशन किट वितरित होता था लेकिन इस बार कुछ ही लोगों को यह लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed