फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Offers sought for work from members

सदस्यों से काम के लिए मांगे गए प्रस्ताव

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Offers sought for work from members
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2022-23 में अब तक छूटे कार्यों को पूरा कराने के लिए अनुपूरक बजट पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्यों से निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। साथ ही आश्वस्त किया गया कि प्रस्ताव के अनुरूप अनुपूरक बजट में राशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे निर्माण कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को पूरी गंभीरता दिखानी होगी। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने होंगे। वर्ष 2022-23 में जो कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हो सके हैं, उन्हें पूरा कराने के लिए पंचायत सदस्यों को चाहिए कि वे उसका प्रस्ताव जिला पंचायत को सौंपें।
विज्ञापन

सांसद रितेश पांडेय ने अधिकारियों से कहा कि सभी क्षेत्रों में सम्यक रूप से विकास कार्य सुनिश्चित कराएं। पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि देश की ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। ऐसे में यदि ग्रामीण क्षेत्र पूर्ण रूप से विकसित होंगे तो देश भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जो कार्य नहीं हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्ताव के आधार पर अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा जिससे अधूरे कार्य पूरे हो सकें। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार व अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed