फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nursing college to be built soon, 375 lakhs received

Ambedkar Nagar News: जल्द बनेगा नर्सिंग कॉलेज, 375 लाख मिले

Wed, 23 Aug 2023 08:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Nursing college to be built soon, 375 lakhs received
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वैकल्पिक प्रबंधों से चल रहे नर्सिंग कॉलेज को अब अपना प्रशासनिक व एकेडमिक भवन उपलब्ध होगा। शासन ने इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 375 लाख रुपये की पहली किस्त भी निर्गत की गई है। तेजी से निर्माण प्रक्रिया शुरू कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की स्थापना बीते वर्ष हुई थी। वैकल्पिक प्रबंधों के तहत यहां 40 सीटों पर बीएससी नर्सिंग कोर्स कराया जा रहा है। चार वर्षीय पाठ्यक्रम में पंजीकृत युवाओं को मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के जरिए ही शिक्षा दी जा रही है। एमएलसी हरिओम पांडेय ने बीते दिनों शासन को पत्र भेजकर कहा था कि नर्सिंग कॉलेज के लिए अलग से प्रबंध सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

अब शासन ने प्रदेश के छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चल रहे राजकीय नर्सिंग कॉलेज की विधिवत स्थापना को हरी झंडी दी है। स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव एसपी सिंह ने एक दिन पहले पहले चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि शासन ने मानक के अनुरूप एकेडमिक भवन एवं प्रशासनिक भवन के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए 375 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी मंजूर कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिया है कि तेजी से निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाए जिससे नर्सिंग कॉलेज की व्यवस्था के अनुरूप बेहतर ढंग से युवाओं को शिक्षा व डिग्री उपलब्ध कराई जा सके।



दिलाएंगे और सुविधाएं
एमएलसी हरिओम पांडेय ने बुधवार को कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में और ज्यादा सुविधाएं दिलाई जाएंगी। इसके लिए कई प्रकार के प्रयास चल रहे हैं। मरीजों की भी सुविधाएं बढ़ेंगी। बेहतर ढंग से इलाज होगा जबकि अलग-अलग तरह के कोर्स को लेकर भी आगे बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed