{"_id":"5dc06cc78ebc3e01711f94db","slug":"ntpc-station-ambedkar-nagar-news-lko490442043","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक प्रचालन ने एनटीपीसी विस्तारीकरण का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक प्रचालन ने एनटीपीसी विस्तारीकरण का लिया जायजा
विज्ञापन
विद्युतनगर। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (प्रचालन) श्रीप्रकाश तिवारी व संयुक्ता महिला मंडल उपाध्यक्ष सीमा तिवारी ने सोमवार को टांडा स्टेशन का भ्रमण किया। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) कमलेश कुमार सिंह व उत्तरा महिला मंडल अध्यक्ष आशा सिंह ने भी जायजा लिया। बाद में बैठक कर द्वितीय चरण के कार्य प्रगति से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की।
इससे पहले महाप्रबंधक प्रचालन व अनुरक्षण केएस राव, महाप्रबंधक कमिशनिंग जे सेन शर्मा, महाप्रबंधक परियोजना जेएस अहलावत आदि ने निदेशक का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। भ्रमण के दौरान श्रीप्रकाश तिवारी ने विद्युत गृह के प्रथम चरण के यूनिट कंट्रोल रुम तथा वैगन टिपलर व रेलवे साइडिंग एरिया का दौरा कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद वह द्वितीय चरण विस्तारीकरण स्थल पहुंचे, जहां नवनिर्मित सीएचपी कट्रोल रुम का उद्घाटन किया।
साथ ही द्वितीय चरण के एएचपी भवन, ईएसपी एरिया, एसजी टीजी हाल, कंट्रोल रूम व स्विचयार्ड एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के प्रशासनिक भवन प्रेक्षागृह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परियोजना के उत्पादन व द्वितीय चरण के कार्य प्रगति से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होना होगा। इसके बाद उन्होंने युवा कार्यपालकों के साथ बैठक कर उनका मार्गदर्शन किया तथा यूनिट-5 के 72 घंटे के ट्रायल रन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
उधर, संयुक्ता महिला मंडल की उपाध्यक्ष सीमा तिवारी ने गरिमा महिला मंडल परिसर जाकर परियोजना के महिलाओं द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान उन्होंने एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, प्रेरणा सेनेटरी नैपकीन प्रोजेक्ट तथा सरयू घाट एवं ब्लूमिंग बडस का निरीक्षण किया। गरिमा महिला मंडल उपाध्यक्ष नीता सेनशर्मा व सचिव नीलिमा जैन आदि मौजूद रहीं। उप प्रबंधक जनसंपर्क राजीव त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्थान के पूर्व श्रीप्रकाश तिवारी व सीमा तिवारी, आशा सिंह एवं केके सिंह ने परियोजना के अतिथि गृह प्रांगण में पौधरोपण भी किया।