{"_id":"d37fe2a946f64a46e0164df99a13dca5","slug":"notice-against-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खिलाफ कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खिलाफ कुर्की का नोटिस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच के एसआई मान सिंह ने बताया कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रामनगर नरसिंहपुर निवासी रामप्रवेश पाठक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने कहा था कि उसकी बहन अंजनीलता उर्फ केतकी व बहनोई ललित तिवारी निवासी चन्द्रदीपपुर, फैजाबाद फर्जी वारिस प्रमाण पत्र के सहारे उनकी टांडा तहसील क्षेत्र स्थित ससुराल की संपत्ति को हड़पना चाहते थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर टांडा थाने में अंजनीलता उर्फ केतकी व उसके पति ललित तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। छानबीन में पता चला कि जिस वारिस प्रमाण पत्र के सहारे संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया गया है उसका संपत्ति से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ललित तिवारी को बीते दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि पत्नी अंजनीलता उर्फ केतकी फरार चल रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अब महिला के खिलाफ कुर्की पूर्व की कार्रवाई शुुरू कर दी है।