फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of female Defence Ministry officer was found hanging from a fan in Delhi

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की मौत: चार माह पहले शादी, तीन महीने की गर्भवती, सरकारी स्कूल से पढ़कर अफसर बनीं नाजिया

Mon, 24 Aug 2026 02:49 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 24 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) नाजिया खानम शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित घर में मृत मिलीं। उनका शव पंखे से लटका था। नाजिया तीन माह की गर्भवती थीं। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Body of female Defence Ministry officer was found hanging from a fan in Delhi
dwarka suicide case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के एक छोटे से गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई शुरू कर देश की राजधानी में सरकारी अधिकारी बनने तक का सफर तय करने वाली नाजिया खानम की जिंदगी शादी के महज चार महीने बाद दर्दनाक तरीके से खत्म हो गई। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद पर तैनात 30 साल की नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब 4:21 बजे सेक्टर-23 थाना पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। 
विज्ञापन


बताया गया कि नाजिया और उनके पति मोहम्मद आजम अली खान अस्पताल में चेकअप कराने गए थे। घर लौटने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने पति को एक कमरे में बंद कर दूसरे कमरे में आ गई और खुद को अंदर बंद कर लिया। मोहम्मद आजम अली खान ने इस बात की जानकारी अपने मकान मालिक को देकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। मकान मालिक ने नाजिया को फंदे से लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल को हुई थी शादी
नाजिया की शादी इसी साल 11 अप्रैल को गुड़गांव में सप्लाई चेन मैनेजर के तौर पर काम करने वाले मोहम्मद आजम अली खान से हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक नाजिया ने इसी महीने अपना 30वां जन्मदिन मनाया था। वह अगले तीन-चार महीनों में सीनियर सेक्शन ऑफिसर के पद पर प्रमोशन की उम्मीद कर रही थीं। इसके अलावा दिसंबर में अपना पहला फ्लैट खरीदने की भी योजना बना रही थीं।

26 साल की उम्र में ही बन गई थीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
नाजिया के भाई मिन्हाज ने बताया कि परिवार पटना जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है। नाजिया ने गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। परिवार ने पैसे जुटाकर उन्हें मुजफ्फरपुर में हायर सेकेंडरी और फिर पटना में कॉलेज की पढ़ाई कराई। मेहनत के दम पर उन्होंने एसएससी परीक्षा पास की और महज 26 साल की उम्र में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनीं। 
 

आगे पढ़ने और बेहतर मुकाम हासिल करने की चाहत में उन्होंने एसएससी सीजीएल परीक्षा पास की और रक्षा मंत्रालय में एएसओ बनीं। भाई ने बताया कि नाजिया परिवार की सबसे होनहार बेटी थीं। परिवार ने उनकी शादी में अपनी जीवनभर की कमाई लगा दी। 

आरोप है कि शादी से पहले ही दहेज की मांग की गई थी और शादी के दौरान भी महंगी घड़ी और जूतों समेत कई चीजों की मांग की गई। परिवार का दावा है कि शादी में 25 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए और टीवी, फर्नीचर, फ्रिज समेत कई सामान दिए गए।

 

मां को बताई थी परेशानी, सब सुलझ जाएगा कि थी उम्मीद
मिन्हाज का आरोप है कि शादी के पहले ही महीने से नाजिया को दहेज और अन्य मांगों को लेकर परेशान किया जाने लगा। गर्भावस्था के दौरान भी नाजिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट का आरोप है। नाजिया ने अपनी मां को भी अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन परिवार सामाजिक दबाव और नई-नई शादी होने के कारण उसे समझाता रहा।

 

जिस बेटी ने सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई कर सरकारी नौकरी हासिल की, उसके परिवार ने उसके भविष्य के लिए बड़े सपने देखे थे। शादी के बाद नया घर, आने वाला बच्चा और प्रमोशन नाजिया की जिंदगी में खुशियों के कई सपने एक साथ पल रहे थे।

रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर का शव पंखे पर लटका मिला
रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) नाजिया खानम शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित घर में मृत मिलीं। उनका शव पंखे से लटका था। नाजिया तीन माह की गर्भवती थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति मोहम्मद आजम अली खान, सास समीन निशा और ससुर बाबर अली खान के खिलाफ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 
 

पति फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त शाम करीब 4:21 बजे सेक्टर-23 थाने को आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और एसडीएम को सूचना देने के बाद उसे डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। 

 

नाजिया की शादी इसी साल 11 अप्रैल को आजम अली खान से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन पति-पत्नी का विवाद हुआ था। नाजिया के परिजनों ने उस दिन कार्यकारी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पति या ससुराल वालों पर आरोप नहीं लगाया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्होंने नई शिकायत देकर पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 85 और 108 के तहत केस दर्ज किया है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed