फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Sanon trolled due to Raksha Bandhan ad fans say she is wearing bad outfit

Kriti Sanon: विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ

Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

Kriti Sanon Trolled: कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन की आलोचना की है। कई यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Kriti Sanon trolled due to Raksha Bandhan ad fans say she is wearing bad outfit
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के एक विज्ञापन में नजर आईं। वीडियो में उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स की राय बंटी हुई है। विज्ञापन में उन्होंने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है। इसमें केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज शामिल था। कई लोगों ने पारंपरिक थीम वाले इस विज्ञापन में एक्ट्रेस के पहनावे पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
विज्ञापन में दिखाया गया है कि कृति सेनन अपने भाई को राखी बांधती हैं। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी है। भाई को राखी बांधने के बाद वह अपने कुत्ते को भी राखी बांधती हैं। विज्ञापन में नेटीजंस ने कई कमियां निकाली और उन पर कमेंट किया।
विज्ञापन

Kriti Sanon trolled due to Raksha Bandhan ad fans say she is wearing bad outfit
कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब
कृति पर यूजर्स ने किए कमेंट
  • कई यूजर्स को कृति सेनन का आउटफिट रक्षाबंधन के हिसाब से अच्छा नहीं लगा। 
  • एक यूजर ने लिखा 'कल यह विज्ञापन देखकर मैं हैरान रह गया। यह क्या बकवास है?' एक और व्यक्ति ने इस कैंपेन की आलोचना करते हुए इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया।
  • एक और सोशल मीडिया यूजर ने कृति की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'पूजा की थाली कहां है? तुम अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहने हुए हो? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?' 
  • एक और यूजर ने कृति के आउटफिट पर सवाल उठाया, 'रक्षाबंधन पर कोई भी महिला ऐसे कपड़े नहीं पहनती। शर्म आनी चाहिए कृति।' 

Mahakali: शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना ने डराया, 'महाकाली' का टीजर देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे

Kriti Sanon trolled due to Raksha Bandhan ad fans say she is wearing bad outfit
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति के समर्थन में यूजर
जहां कुछ ट्रोलर्स ने कृति की आलोचना की, वहीं दूसरों ने अभिनेत्री का समर्थन किया और उनके खिलाफ हो रही आलोचना पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई इस विज्ञापन के लिए कृति सेनन को ट्रोल कर रहा है और कह रहा है कि उन्होंने बिकिनी पहनी है। क्या उन्होंने ऐसा किया है? नहीं। उन्होंने कोई गलत कपड़े नहीं पहने हैं। हो सकता है कि उनका आउटफिट आपकी 'शालीनता' की परिभाषा में फिट न बैठता हो। मैं भी अपने भाई के सामने ऐसे कपड़े पहन सकती हूं। जो लोग फिल्मों में उनके बिकिनी सीन पर तालियां बजाते थे, वही अब उनके कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। महिलाओं को हर हाल में जज किया जाता है। अपनी जिंदगी जियो, ट्रोलर्स।'
विज्ञापन

Kriti Sanon trolled due to Raksha Bandhan ad fans say she is wearing bad outfit
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन का वर्कफ्रंट
कृति सेनन आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था और इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी थी।
कृति के अलावा, 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed