फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inauguration of the drain and paved road

Ambedkar Nagar News: नाली और पिच सड़क का लोकार्पण

Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the drain and paved road
आलापुर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों लोकार्पण करते प्रशासक जिला पंचायत साधू वर्मा। संवाद
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर साधु वर्मा ने रविवार को नाली और पिच सड़क का लोकार्पण किया। इन दोनों विकास कार्यों पर करीब 14.43 लाख रुपये की लागत आई है। नाली निर्माण से जलनिकासी की समस्या दूर होने के साथ ही पिच सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से करीब नौ लाख 70 हजार रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया है। यह नाली सेंट जेवियर स्कूल, बहरामपुर से स्थित तालाब तक बनाई गई है। इससे बारिश के दौरान पानी निकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, करीब चार लाख 73 हजार रुपये की लागत से पिच सड़क का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

यह सड़क रामनगर-जहांगीरगंज मार्ग से होते हुए चहोड़ा मार्ग को जोड़ती है। लोकार्पण समारोह में प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधु बर्मन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना जिला पंचायत की प्राथमिकता है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला मंत्री अभिषेक निषाद, रामविनय गोस्वामी, बुद्धिराम यादव, वरुण सिंह, ब्रजराज यादव, दिनेश कुमार, रिंकू कुमार, नवीन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed