फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power has been out for 25 days, patients are suffering in the heat

Ambedkar Nagar News: 25 दिन से बिजली गुल, गर्मी में मरीज बेहाल

Sun, 23 Aug 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Power has been out for 25 days, patients are suffering in the heat
शहरी प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर पर रविवार को बिजली न होने के कारण गैलरी में
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 25 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से चिकित्सकों, कर्मचारियों, मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में उपचार और जांच के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मरीजों को गर्मी और उमस के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बिजली न होने से स्वास्थ्य केंद्र के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। चिकित्सक और कर्मचारी गर्मी के बीच ड्यूटी करने को मजबूर हैं। करीब 25 दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने से केंद्र पर आने वाले लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

रविवार को पीएचसी आयोजित जन आरोग्य मेले में उपचार और जांच के लिए मरीजों की भीड़ रही। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के कारण कमजोरी
अकबरपुर के गदाया की रहने वाली जन आरोग्य मेला में उपचार कराने आई थीं। यहां पर चिकित्सक डॉ. अंबुज पांडेय मरीजों को परामर्श दे रहे थे। रानी ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है।उन्होंने बताया कि इसके कारण उन्हें कमजोरी भी आ गई है।
नहीं छोड़ रहा बुखार
टांडा मार्ग के रहने वाले विनोद एक कंपनी में काम करते हैं। रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण वह पीएचसी पर दवा लेने गए थे। उन्होंने बताया कि बदन दर्द के साथ बुखार करीब चार दिनों से आ रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली कटने की जानकारी है। इसके लिए दोबारा से उसे जुड़वाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक से दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। - डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed