फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4807 cooks got the benefit of increased wages

Ambedkar Nagar News: 4807 रसोइयों को मिला बढ़े मानदेय का लाभ

Sun, 23 Aug 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
4807 cooks got the benefit of increased wages
जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रसोइया का सम्मानित करते पूर्व सांसद। संवाद
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले मिड-डे मील रसोइयों का मानदेय बढ़ाया है। इसके साथ ही अब उन्हें नकद रहित चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। रविवार को विकास भवन सभागार में रसोइयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने पीएम पोषण योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सरकार के इस फैसले से जिले के 1591 विद्यालयों में कार्यरत 4807 रसोइयों को लाभ मिलेगा। इस दौरान दस रसोइयों को कार्ड और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि मानदेय 1,000 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रतिमाह हो गया है। उन्होंने सरकार के प्रयासों को सराहनीय बताया। प्रशासक जिला पंचायत साधु वर्मा ने इसे रसोइयों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने भी रसोइयों के दायित्व की सराहना की।
विज्ञापन

जलालपुर में सम्मान समारोह
जलालपुर। जलालपुर सभागार में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और रसोइयों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने रसोइयों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराती हैं। इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और विद्यालय में उपस्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर में चिकित्सा कार्ड वितरण
आलापुर। तहसील परिसर स्थित वसुधा सिंह सभागार में भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भी लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। क्षेत्रीय संयोजक दिनेश पांडेय ने रसोइयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराना उनके हित में बड़ा कदम है। यह अब तक रसोइयों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed