फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No chenges in adopted 84 villages

नहीं बदले गोद लिए 84 गांवों के हालात

Wed, 13 Jan 2016 11:10 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
No chenges in adopted 84 villages

गोद लिए जाने के बाद संबंधित गांव के ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जिन मूलभूत समस्याओं से वे जूझ  रहे हैं, उससे उन्हें निजात मिल जाएगी। हालांकि गोद लिए लंबा समय गुजर जाने के बाद भी गांव में विकास कार्य गति नहीं पकड़ सका। इससे ग्रामीणों की उम्मीदें भी समय के साथ टूटने लगीं।

विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे ग्रामीणों को योजनाओं का समुचित लाभ मिले और गावों में विकास कार्य तेजी  से आगे बढ़े, इसके लिए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को कम से कम दो दो गांव गोद लिए जाने का निर्देश एक वर्ष पूर्व शासन स्तर से दिया गया था। इस पर जिले के 42 अधिकारियों ने कुल 84 गांवों को गोद लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा गांवों को गोद लिए जाने से संबंधित गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें लगा कि जिन मूलभूत समस्याओं से वे जूझ रहे हैं, वे शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। हालांकि जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे उनकी उम्मीदें टूटने लगीं। कारण यह कि यह योजना सिर्फ गोद लिए जाने की प्रक्रिया तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर विकास खंड के सिकंदरपुर के राकेश व संतोष ने कहा कि जब गांव को गोद लिया गया तो उन्हें लगा कि अब विकास कार्य में तेजी आएगी। हालांकि अब तक ऐसा कुछ भी नहीं हो सका है। मूलभूत  समस्याएं जस की तस हैं।

बसखारी ब्लॉक के हरैया गांव के मोहम्मद जमाल व राघवेंद्र ने कहा कि गांव में कोई भी विकास इस प्रकार का नहीं हो सका है जिससे यह लगे कि गांव को किसी जिलास्तरीय अधिकारी द्वारा गोद लिया गया है। बीते दिनों अभियान चलाकर बच्चों का वजन किया गया था।

साथ ही कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें आयरन की गोलियों सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। इससे आगे कुछ नहीं हुआ। डीएम द्वारा गोद लिए गांव रामनगर ब्लाक के मरौचा व टांडा ब्लॉक के अमीनपुर तथा सीडीओ द्वारा गोद लिए गांव भियांव ब्लॉक के नेवादा कला व भीटी के धरमपुर गांव में भी सिर्फ  कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों के चिंहाकन का ही कार्य हुआ।


इन गांवों को  कुपोषणमुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। साथ ही गांव को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई। हालांकि इन गांवों को  शौचालय से संतृप्त करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed