फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NCC inculcates the spirit of patriotism among the youth

Ambedkar Nagar News: युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती एनसीसी

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
NCC inculcates the spirit of patriotism among the youth
जिला अस्पताल में रविवार को रक्तदान करते एनसीसी कैडेट। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में रविवार को एनसीसी का 75वां स्थापना दिवस उल्लास से मना। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर 35 कैडेटों ने रक्तदान किया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बीएनकेबी पीजी कॉलेज, टीएनपीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज के अलावा सया व टांडा के कैडेटों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

टीएनपीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट डॉ. अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। प्रत्येक वर्ष नवंबर के चौथे सप्ताह में एनसीसी का 75वां स्थापना दिवस मनाया जाता है। यह एक स्वैच्छिक त्रि-सेवा संगठन है। इस संगठन में सेना, नौसेना और विंग शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करने में अहम भूमिका निभा रही है। सामाजिक कार्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व निखार में एनसीसी की अहम भूमिका रही है। राष्ट्रीय कैडेट कोर का लक्ष्य कैडेट को समाज का अच्छा नागरिक बनाना, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में योग्य और अग्रणी बनाने साथ उनके चारित्रिक गुणों का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि एनसीसी में आकर कैडेटों में नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है जो जीवन पर्यंत उनके काम आती है। बाद में कैडेटों द्वारा जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विद्यालयों के कुल 42 कैडेटों ने पंजीयन कराया, जांच के बाद 35 युवाओं ने रक्तदान किया।

इस मौके पर बीएनकेबी पीजी कॉलेज के लेफ्टिनेंट विवेक तिवारी, सया डिग्री कॉलेज के लेफ्टिनेंट डॉ. हरीश सिंह, नायब सूबेदार अजय बच्चन, साक्षी विश्वकर्मा, दर्शिका साहू, लक्ष्मी, जूही, अंजलि मौर्य, रंगीता विश्वकर्मा, शब्बो खातून, प्रिंस यादव, संजना, मरियम सिद्दीकी व विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed