{"_id":"64875c8d1dd879b736064e86","slug":"names-of-booth-presidents-ambedkar-nagar-news-c-13-1-285897-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेक्टर अध्यक्ष नहीं बता पाए बूथ अध्यक्षों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेक्टर अध्यक्ष नहीं बता पाए बूथ अध्यक्षों के नाम
Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र आलापुर के सपा कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को रामनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी थे।
पूर्व एमलसी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। 2024 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हो इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। कहा कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में एक तरफ जहां महंगाई चरम सीमा पर है वहीं आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। विधायक त्रिभुवन दत्त ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के द्वितीय प्रभारी सुनील सिंह ने बैठक के दौरान सेक्टर अध्यक्षों की क्लास भी लगायी। उन्होंने कई सेक्टर अध्यक्षों से बूथ अध्यक्षों का नाम पूछा तो वे बता नहीं पाए। ब्रह्मस्थान राजेसुल्तानपुर के सेक्टर अध्यक्ष एवं सभासद रामकेवल यादव ने कहा कि चुनाव के समय में ही संगठन व बूथ की समीक्षा होती है। इसके बाद कोई नेता बूथ अध्यक्षों को पूछने वाला नहीं होता। प्रभारी ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा सम्मान होगा।