फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two dead from snake bites, six hospitalized

Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से दो की मौत, छह भर्ती

Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two dead from snake bites, six hospitalized
शनिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
अंबेडकरनगर। बारिश के बीच जिले में सांप काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर गांव निवासी अजय कुमार (34) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में बेड पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ में काट लिया। वह परिजनों को कुछ बता पाते, इससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आननफानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना जैतपुर क्षेत्र के आशापार गांव की है। यहां के निवासी राजेश राजभर (48) बृहस्पतिवार रात लघुशंका के लिए बाहर निकले। घर के पास घास में बैठे सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी भियांव लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लोगों को कराया गया भर्ती
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को सांप काटने से पीड़ित छह लोगों को भर्ती कराया गया। बड़ागांव निवासी रामजियावन को घर के पास सांप ने काट लिया था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर उपचार किया गया। चांदपुर भटपुरा गांव निवासी गुलाबा देवी को घर में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। इसके अलावा सुमारपुर गांव निवासी शकुंतला, नौगांव निवासी दीपा, आलपुर अखई निवासी राज और करमपुर निवासी शेषनाथ को भी सांप ने काट लिया। सभी को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। तीन लोगों की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी जिले में पांच से अधिक लोगों को सांप ने काट लिया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में वे सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकलते हैं और खेतों, झाड़ियों तथा घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से रात में बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed