फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Akbarpur will sparkle with 2000 LEDs, new drains will be built

Ambedkar Nagar News: 2000 एलईडी से जगमगाएगा अकबरपुर, नए नाले बनेंगे

Sat, 05 Sep 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Akbarpur will sparkle with 2000 LEDs, new drains will be built
शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक के दौरान मौजूद पालिका अध्यक्ष व सभासद। पालिक
अकबरपुर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में त्योहारों के मद्देनजर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, मार्ग प्रकाश और नगर के सुंदरीकरण से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में सीवरेज एवं जल निकासी मद से पुराने नालों और नालियों के स्थान पर नए नाले बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। 15वें वित्त आयोग मद में उपलब्ध धनराशि से दो टैंकर, पांच पानी ट्रैक्टर, दो फॉगिंग मशीन, 25 बैटरी ई-रिक्शा, दो मोबाइल टॉयलेट, 50 डस्टबिन कंटेनर, हरे-नीले रंग के 100 डस्टबिन सेट और दो स्काई लिफ्ट वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन संसाधनों से नगर की सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की योजना है।
विज्ञापन

मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 120, 90 और 60 वाट की कुल 2000 एलईडी लाइटें खरीदी जाएंगी। इससे प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं, नगर के डिवाइडरों पर लगे विद्युत पोलों पर एलईडी तिरंगा लाइट लगाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। इससे प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण के साथ नगर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पालिका स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा, कर अधीक्षक ओंकार तिवारी, अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, सिविल अभियंता मालविका सिंह, लिपिक अनूप समेत सभासद राजकुमार, सवीना खातून, कविता देवी, अरविंद कुमार, बजरंगी पाठक और सत्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed