फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP met Union Minister for bank establishment

Ambedkar Nagar News: बैंक स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद

Mon, 03 Apr 2023 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
MP met Union Minister for bank establishment
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मिलकर निधियावां गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना कराए जाने की मांग की। बताया कि आसपास के छह किलोमीटर की दूरी में कोई भी बैंक नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं, विभिन्न योजनाओं के पात्रों तथा आम ग्रामीणों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बीते दिनों उन्होंने एक माह लंबी पदयात्रा पूरे लोकसभा क्षेत्र में निकाला था। इसमें आम लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर उनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए एक-एक कर प्रयास किए जा रहे हैं। रितेश ने मंत्री से कहा कि विधवा, दिव्यांग व बुजुर्ग पेंशन पाने वाले पात्रों को दूरदराज के बैंकों तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई प्रकार की रोजगारपरक योजना के साथ ही अन्य योजनाओं के पात्रों को भी धन निकासी में दिक्कतें आ रही हैं। घरेलू महिलाओं से लेकर छात्र-छात्राओं को भी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने मंत्री से कहा कि बैंक शाखा यहां खुल जाने से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, युवाओं तथा अन्य नागरिकों को उचित बैंकिंग प्रणाली से जोड़ पाना ज्यादा आसान हो जाएगा। उन्हें बैंक सेवाओं का लाभ और ज्यादा सुविधाजनक ढंग से दिलाया जा सकेगा। मंत्री को ज्ञापन देने के बाद सांसद ने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निधियावां में जल्द से जल्द बैंक स्थापना का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed