फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   morale of the workers

Ambedkar Nagar News: राज्यसभा सदस्य ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
morale of the workers
किछौछा में सोमवार को होता राज्यसभा सदस्य बृजलाल का स्वागत करते लोग। 
अंबेडकरनगर। जिले के बसखारी व जलालपुर में सोमवार को भाजपा की तरफ से संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

अशरफपुर किछौछा में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार की जन हितैषी नीतियों से आम जनता को लाभ पहुंचा है। इसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का माहौल बदला है। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त, आकाश वर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उधर जलालपुर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि बृजलाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। जातीय समीकरण साधते हुए विपक्षियों पर तीखा हमला बोला। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दलितों का इस्तेमाल किया तथा सपा ने दलितों का शोषण। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed