फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The first list of board exam centers will be released on the 21st

Ambedkar Nagar News: 21 को जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची

Sun, 06 Sep 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The first list of board exam centers will be released on the 21st
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
अंबेडकरनगर। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र निर्धारण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 अक्तूबर को अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए 364 माध्यमिक विद्यालयों की ऑनलाइन फीडिंग कराई गई है। इनमें 32 राजकीय, 60 सहायता प्राप्त और 272 वित्तविहीन निजी विद्यालय शामिल हैं। विभाग की ओर से विद्यालयों में भवन, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बिजली समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय समिति की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 12 सितंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 21 सितंबर को ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। 23 सितंबर को डिबार विद्यालयों, मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले विद्यालयों और अन्य संबंधित विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। इसी के साथ प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 अक्तूबर को अनुमोदित परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद 29 अक्तूबर तक अंतिम आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए अंतिम केंद्र सूची जारी की जाएगी।

निर्धारित समय में पूरी करें प्रक्रिया
अनुमोदित केंद्रों के संबंध में अंतिम आपत्तियां 29 अक्तूबर तक प्राप्त की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित विद्यालयों और अधिकारियों को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करनी होगी। - कौस्तुभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed