{"_id":"6a9d9effea73b6588b02dead","slug":"electricity-system-thrown-off-track-due-to-faults-and-shutdowns-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-164349-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फाॅल्ट और शटडाउन से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फाॅल्ट और शटडाउन से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
जिला अस्पताल को जाने वाली केबल का फाल्ट ढूंढने के लिए खुदाई करता मजदूर। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उमस भरी गर्मी में जिले की बिजली व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बार-बार फाॅल्ट और अघोषित शटडाउन से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को अकबरपुर-मालीपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते मरैला उपकेंद्र के शहजादपुर फीडर की बिजली करीब छह घंटे बंद रही। इससे बड़ी आबादी प्रभावित हुई। बिजली न आने से घरों के साथ दुकानों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
मरैला से शहजादपुर को आपूर्ति देने वाले फीडर की बिजली रविवार सुबह करीब 10 बजे बंद हो गई। दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर घरों और दुकानों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तो सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए शटडाउन लिए जाने की जानकारी मिली। विभाग की ओर से पहले इसकी सूचना नहीं दी गई थी। दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
करीब छह घंटे तक बिजली बंद रहने से शहजादपुर के व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई दुकानदारों को कारोबार चालू रखने के लिए किराये पर जेनरेटर मंगवाना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि एनएचएआई की ओर से सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे पेड़ों की कटाई के लिए शटडाउन लिया गया था। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
अकबरपुर के वीआईपी फीडर में पुलिस लाइन के पास लगे ट्रांसफार्मर का न्यूट्रल रात में कट गया। इससे क्षेत्र में पूरी रात बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। रविवार सुबह करीब 11 बजे फाॅल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
मशीन से खोजा जाएगा अस्पताल की केबल का फाॅल्ट
कलेक्ट्रेट के पास अस्पताल को जाने वाली भूमिगत बिजली केबल का फाॅल्ट दूसरे दिन भी नहीं मिल सका। हालांकि अस्पताल को वीआईपी बिजलीघर से वैकल्पिक आपूर्ति दी जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को भी फाल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुरानी हो चुकी भूमिगत केबल में फाल्ट तलाशने के लिए अब अयोध्या से विशेष मशीन मंगाई गई है। मशीन आने के बाद फाल्ट का स्थान चिन्हित कर मरम्मत की जाएगी।