{"_id":"65aac6b717c6e0d7a009d7a4","slug":"mlc-hariom-also-received-invitation-for-consecration-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9772-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एमएलसी हरिओम को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एमएलसी हरिओम को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
Sat, 20 Jan 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एमएलसी हरिओम पांडेय को भी अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए बाकायदा निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि वे आयोजन में भाग लेने जाएंगे। बताते चलें कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशिष्ट अतिथियों को लगातार आमंत्रित किया जा रहा है। जिले के कई लोगों को अब तक आमंत्रण मिल चुका है। इसमें तीन अलग अलग महंत के अलावा पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा तथा हंसवर राजघराने से जुड़े बसखारी ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह का नाम शामिल है। अब एमएलसी हरिओम को भी निमंत्रण मिला है।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा। निमंत्रण पत्र पाकर एमएलसी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि वे प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जरूर जाएंगे। यह पल हम सबके लिए बहुत ही बड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा। निमंत्रण पत्र पाकर एमएलसी काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि वे प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जरूर जाएंगे। यह पल हम सबके लिए बहुत ही बड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन