{"_id":"669800c7f44934805306f88f","slug":"mla-and-mlc-funds-received-rs-25-crore-each-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118234-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विधायक और एमएलसी निधि में आए ढाई-ढाई करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विधायक और एमएलसी निधि में आए ढाई-ढाई करोड़ रुपये
Wed, 17 Jul 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नाते अप्रैल के बजाए जुलाई मेंं जारी हुई किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी।
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों को मिलने वाली निधि की ढाई-ढाई करोड़ रुपये की पहली किस्त शासन ने जारी कर दी है। अब विधायक अपने क्षेत्र मेंं तेजी से विकास कार्य करा सकेंगे। इस बार विकास कार्यों के प्रस्ताव विधायकोंं को ऑनलाइन देने होंगे। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से विधायक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
जनपद की पांच विधानसभाओंं के चार विधायक और एक विधान परिषद सदस्य को यह निधि मिली है। कटेहरी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं। यहां विधायक रहे लाल जी वर्मा इस बार अंबेडकरनगर से सांसद चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव के कारण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मिलने वाली विधायक निधि इस बार अप्रैल में जारी नहीं हो सकी थी। जून में अचार संहिता हटने के बाद विधायक निधि जारी होने की प्रक्रिया शुरू हुई। अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, जलालपुर विधायक राकेश पांडेय के अलावा विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय की निधि जारी हो गई है। सभी की ढाई- ढाई करोड़ की किस्त जारी हुई है। विधायक कई माह से अपनी विधायक निधि का इंतजार कर रहे थे। निधि मिलने के बाद विधायक अपने अपने क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा, नाली, सामुदायिक भवन, शैक्षिक भवन, इंटरलाकिंग और लाइट आदि के कार्य तेजी से करा सकेंगे।
ऑनलाइन देना होगा प्रस्ताव
विधायक अभी तक अपने लेटर पैड पर कराए जाने वाले विकास कार्याें का प्रस्ताव ऑफलाइन दे देते थे। जिस पर ग्राम विकास विभाग टेंडर कराकर विकास कार्य कराता था। लेकिन इस बार से सभी विधायकों को अपनी निधि से काम कराने के लिए विभाग को ऑनलाइन प्रस्ताव देना होगा। बीते माह इसके लिए विधायक प्रतिनिधियोंं को ऑनलाइन प्रस्ताव देने का प्रशिक्षण भी दिलाया गया है।
विज्ञापन
चार विधायक व एक एमएलसी को मिली निधि
चार विधायक और एक एमएलसी की निधि शासन ने जारी की है। सभी को ढाई-ढाई करोड़ रुपये निधि में मिले हैं। इस बार सभी से ऑनलाइन प्रस्ताव देने की बात कही गई है। -अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक