{"_id":"5f7cb17c8ebc3e9ba530108e","slug":"maarpeet-ambedkar-nagar-news-lko5439009160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने से नाराज हो अकबरपुर कोतवाली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने से नाराज हो अकबरपुर कोतवाली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 9, अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में कार्रवाई न होने को लेकर प्रदर्शन करते बैरमपुर के ग्रामी
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मारपीट मामले में कार्रवाई न होने से नाराज बैरमपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर मामले में समुचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्षी आए दिन पीड़ित परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं सुनिश्चित कर रही है। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र लिया और समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हो सका। बाद में ग्रामीण वापस चले गए।
बैरमपुर बरवां गांव निवासी चिंताराम के अनुसार गांव के कुछ लोग उन्हें बाहरी लोगों की मदद से परेशान कर रहे हैं। आए दिन मारपीट करने के साथ ही प्रताड़ित करते रहते हैं। इससे उनका परिवार काफी परेशान हो चुका है। बीते 5 अक्तूबर को विपक्षियों ने एक बार फिर एकजुट होकर उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके पहले भी विपक्षियों द्वारा मारपीट की गई थी। घटना की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी गई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे विपक्षी आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर मंगलवार को ट्राली ट्रैक्टर से अकबरपुर कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने गेट के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। कहा कि इसके चलते ही पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और विपक्षी का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।बाद में कोतवाल अमित सिंह ने ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र लेकर मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि मामले में छानबीन कर केस दर्ज किया जाएगा।