{"_id":"6aeb68f4ab5a27295e02019f","slug":"challans-issued-to-10-trucks-and-dumpers-found-parked-on-the-highway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168578-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईवे पर खड़े मिले 10 ट्रक व डंपरों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईवे पर खड़े मिले 10 ट्रक व डंपरों का चालान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हाईवे पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कदम उठाया गया। इस अभियान में दस भारी वाहनों का चालान किया गया।
टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों रेस्टोरेंट, ढाबों, पेट्रोलपंप और चौराहों के पास अवैध रूप से ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन खड़े किए जा रहे थे। कोहरे की धुंध में हाईवे पर आवागमन में हादसे का खतरा बढ़ गया था। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने तीन अक्तूबर को हाईवे की पड़ताल की थी। इसमें जगह-जगह ट्रक व डंपर खतरनाक स्थिति में खड़े दिखाई दिए थे। इस खबर को बुधवार के अंक में हाईवे पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से कोहरे के बीच बढ़ा हादसे का खतरा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
इसके बाद बुधवार को पीटीओ सुरेंद्र सिंह ने हाईवे पर ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जलालपुर हाईवे पर खड़े एक ट्रक का चालान किया गया। गौहन्ना तिराहा समेत अन्य स्थानों से कुल 10 भारी वाहनों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभियान चलाकर हाईवे पर खड़े ट्रक व डंपरों पर कार्रवाई की गई है। रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को भी हिदायत दी गई है।