{"_id":"6aeb691483e9d001550eee95","slug":"emphasis-on-ensuring-robust-arrangements-for-cleanliness-electricity-and-security-during-festivals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-168577-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: त्योहारों पर सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: त्योहारों पर सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने पर जोर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम ईशा प्रिया ने त्योहारों के लिए अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों और वहां तक जाने वाले मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण और शहरी बाजारों, प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया। विद्युत विभाग को ढीले तारों और खराब पोलों को ठीक कराने के निर्देश दिए। विभाग ने त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का भरोसा दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई की दुकानों पर गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा गया। बाहर से आने वाली मिठाइयों के नमूने लेने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अलावा छठ पूजा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश, सफाई और पुलिस बल की तैनाती करने को कहा गया। आबकारी विभाग को शराब की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बंदी के दौरान अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने को भी कहा गया। इस दौरान एसपी प्राची सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु के अलावा सभी एसडीएम मौजूद रहे।