Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Details of teachers must be uploaded by the 15th.

Ambedkar Nagar News: शिक्षकों का ब्योरा 15 तक करना होगा अपलोड

Wed, 04 Nov 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Details of teachers must be uploaded by the 15th.
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय।संवाद
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन और परीक्षकों की नियुक्ति के लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का पूरा विवरण परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 15 नवंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षकों के कंप्यूटरीकृत पहचान पत्र तैयार किए जाने हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों को अपने यहां कार्यरत प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कर अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

शिक्षकों का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, अध्यापन विषय और मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करना होगा। इसके साथ ही स्नातक और परास्नातक में पढ़े गए विषयों का स्पष्ट ब्योरा देना होगा। संबंधित शैक्षिक प्रमाणपत्र भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। शिक्षक की नियुक्ति जिस कक्षा के लिए हुई है, उसी के अनुरूप विषय कोड दर्ज करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में 67,119 विद्यार्थी पंजीकृत
वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 67,119 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 97 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों को लेकर विभाग को 103 आपत्तियां मिली हैं। इनका निस्तारण कराया जा रहा है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed