फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lock Down

सख्त नियमों के बीच आज से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल

Sun, 07 Jun 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
lock Down
अंबेडकरनगर। अनलॉक-1 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार सोमवार 8 जून से न सिर्फ धार्मिकस्थल खुल जाएंगे, बल्कि शाँपिंग मॉल भी खुल जाएंगे। हालांकि इस दौरान विभिन्न प्रकार की शर्तों का पालन करना होगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में सिर्फ पांच के ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान भी अंदर जाने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थान पर थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी ने इसका पालन नहीं किया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनलॉक-1 में 8 जून से विभिन्न प्रकार की रियायतें दिए जाने की घोषणा बीते दिनों केंद्र व प्रदेश सरकार ने की थी। इसके अनुसार 8 जून सोमवार से लंबे समय से बंद चल रहे सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान विभिन्न प्रकार की शर्त भी लगाई गई है। एडीएम डा. पंकज वर्मा ने बताया कि 8 जून से सभी धार्मिकस्थल सशर्त खुल जाएंगे। एक बार में सिर्फ पांच ही धार्मिकस्थल में प्रवेश कर सकेंगे। अंदर प्रवेश करने वालों को न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, बल्कि मास्क भी लगाना होगा। पार्किंग में भी पांच से अधिक वाहन खड़े नहीं होने चाहिए।
धार्मिक स्थल के इर्दगिर्द या फिर सार्वजनिक स्थानों पर थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिकस्थलों के साथ ही 8 जून से शॉपिंग मॉल भी खुल जाएंगे। हालांकि शॉपिंग मॉल में अधिक भीड़ नहीं एकत्र होने दी जाएगी।

मॉल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखना होगा, जिससे अंदर जाने व बाहर निकलने पर उपभोक्ता खुद को सैनिटाइज कर सके। मॉल के अंदर न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, बल्कि मास्क भी लगाना होगा। एडीएम ने कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि किसी ने इसका उल्लंघन करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed