फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Katehri Election: If there is any disturbance in counting of votes, SP will reach from the borders, MP Lalji V

कटेहरी चुनाव: मतगणना में गड़बड़ी हुई तो सीमाओं से पहुंचेंगे सपाई, सांसद लालजी वर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 23 Nov 2024 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 23 Nov 2024 06:35 AM IST
सार

UP Katehari Bypoll Result: कटेहरी उपचुनावों में वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इस चुनाव में सपा सांसद लालजी वर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है। उन्हीं की पत्नी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Katehri Election: If there is any disturbance in counting of votes, SP will reach from the borders, MP Lalji V
मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपचुनाव में अब तक प्रशासन पर गड़बड़ी के आरोप लगाने वाली समाजवादी पार्टी ने शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर भी आक्रामक है। इसके लिए पार्टी ने विशेष तैयारी की है। जिले की सीमा पर अलग-अलग जनपदों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं, अकबरपुर में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व सक्रिय कार्यकर्ता डेरा डालेंगे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि हमें आशंका है कि जिला प्रशासन मतगणना में गड़बड़ी कर सकता है। इससे निपटने की तैयारी की है। सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती व अयोध्या जनपद के पार्टी नेता सीमा पर मौजूद रहेंगे। किसी भी गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही वे सब मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। खेतों व पगडंडियों के सहारे भी यहां पहुंचने की कार्ययोजना बनाई गई है। तैयारी यह है कि यदि प्रशासन ने मनमानी की तो जोरदार जवाब दिया जाएगा। सपा कार्यकर्ता लाठी व गोली खाकर भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


किए गए हैं सुरक्षा के पूरे प्रबंध 
मतगणना की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की माैजूदगी में होगी। सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। किसी ने गड़बड़ी की तो सख्ती से निपटा जाएगा। -विशाल पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उपचुनाव में शोभावती चलेंगी बेटी की राह या रचेंगी इतिहास

Katehri Election: If there is any disturbance in counting of votes, SP will reach from the borders, MP Lalji V
सांसद लालजी वर्मा। - फोटो : amar ujala

 मतों की गिनती के साथ ही आज यह तय हो जाएगा कि बेटी के बाद अब सांसद लालजी वर्मा की पत्नी को उपचुनाव में उतारने का निर्णय कैसा रहा। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाकर एक तरफ जहां भाजपा पूरे चुनाव हमलावर रही, वहीं पार्टी के भीतर भी सांसद को विरोध का सामना करना पड़ा।

कटेहरी के विधायक पद से सांसद लालजी वर्मा ने जब त्याग पत्र दिया था तभी सीट पर उनके परिवार से ही किसी के चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी। शुरुआती दौर में सांसद पुत्री छाया वर्मा का नाम सामने आया। इसका कुछ पार्टी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में सांसद की पत्नी पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शोभावती वर्मा को टिकट दिया गया। उनका भी विरोध हुआ। लेकिन सपा ने इस बार अपना फैसला नहीं बदला।

अब परिणाम का समय है। लोगों की दिलचस्पी यह जानने में है कि कटेहरी की जनता ने परिवार के ही सदस्य को चुनाव मैदान में उतरने के निर्णय का कितना समर्थन किया है। वर्ष 2019 के जलालपुर विधानसभा उपचुनाव में तब बसपा में रहे पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने पुत्री छाया को टिकट दिलाया था। यह सीट रितेश पांडेय के सांसद चुने जाने पर खाली हुई थी। छाया को सपा के सुभाष राय के हाथों 776 मतों के मामूली अंतर से पराजित होना पड़ा। अब कटेहरी उपचुनाव की बारी है। अंतर बस इतना है कि इस बार लालजी वर्मा ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। ऐसे में यह देखना अहम रहेगा कि उपचुनाव में शोभावती बेटी की राह चलती हैं या फिर एक नई राह तैयार करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed