फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   JE outbreak in Usmapur, authorities now warn

उस्मापुर में बढ़ा जेई का प्रकोप, अब चेता प्रशासन

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
JE outbreak in Usmapur, authorities now warn
जलालपुर में सोमवार को उसमापुर मोहल्ले में मरीजों व उनके परिवारीजनों से वार्ता करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला

नगर के उस्मापुर मोहल्ले का सीएमओ डॉ. जीआर चनंद्रा ने सोमवार को जायजा लिया। मोहल्ले में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत एक पखवारे के भीतर हो गई थी। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को ही मोहल्ले में पहुंचकर आवश्यक छानबीन की थी। इस बीच सोमवार को सीएमओ की मौजूदगी में चिकित्सकों ने तेज बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त की जांच का कार्य शुरु किया।

विज्ञापन


12 से अधिक लोगों का रक्त लेकर जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस से दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीसरे के बारे में परिवारीजन आवश्यक जांच रिपोर्ट नहीं दे सके हैं। गौरतलब है कि उस्मापुर मोहल्ले में एक पखवारे के भीतर एक मासूम व दो महिलाओं की मौत हो जाने से लोगों में डेंगू का खौफ उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि मोहल्ले के ही एक युवक शनि को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उन्हें भी डेंगू का ही असर माना गया। हालांकि रविवार को पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मोहल्ले का दौरा कर पाया कि वहां जापानी इंसेफेलाइटिस से कुछ लोग प्रभावित हैं। मौत भी इसी के चलते हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को सीएमओ डॉ जीआर चनद्रा ने भी उस्मापुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतीक आलम के साथ उन तीनों प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की, जिनके एक-एक सदस्य का बीते दिनों निधन हो गया था। सीएमओ ने सभी मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग उनकी पूरी तरह मदद व उपचार तय करेगा।

चिकित्सकों की एक टीम लगातार कैंप करेगी, और सभी आवश्यक उपचार तय करती रहेगी। सीएमओ ने मोहल्ले में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। सीएमओ ने नगर परिषद अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की, और मोहल्ले में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

नागरिकों से भी उन्होंने आहवान किया कि साफ-सफाई पर वे और ज्यादा जोर दें तथा पानी की शुद्धता भी बनाए रखें। सीएमओ के दौरे के बाद डॉ. अजहर, डॉ. जावेद व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ले के लोगों के रक्त का नमूना लिया।

राम्या, आयुष, उर्मिला, राशिद, कैफ व उजमा आदि के नमूने लेकर उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट आने के साथ ही उनका तदनुरूप उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। सीएमओ ने निरीक्षण में पाया कि नगर पालिका परिषद से जो पेयजल आपूर्ति हो रही है, उसमें क्लोरीन की मात्रा कम है।


इस पर उन्होंने प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष राम अग्रहरि से फोन पर वार्ता की, और बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा पर्याप्त नहीं है। इस पर तत्काल प्रभाव से ध्यान दिया जाए, और क्लोरीन की मात्रा बढ़वाई जाए। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से भी बात कर क्लोरीन की मात्रा बढ़वाए जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed