फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jahar Khurani

ट्रेन में सफर के दौरान तीन यात्री जहरखुरान गिरोह के शिकार

Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jahar Khurani
अंबेडकरनगर। दिल्ली से ट्रेन से घर लौट रहे तीन यात्री जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए। तीनों शनिवार सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर बाजार के पास सड़क के किनारे बेहोश पड़े मिले। इनके पास मौजूद रकम व सामान भी गायब हो गया। पुलिस के मुताबिक, ये लोग जहरखुरानी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर गांव के कुछ लोग बाजार की तरफ गए तो देखा कि सड़क किनारे तीन युवक बेहोश पड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उनकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुए। इस आधार पर जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी पवन कुमार (32) पुत्र रामअवध, आजमगढ़ जनपद के अतरैठ निवासी विनोद (32) पुत्र फौजदार व इसी जनपद के अतरौलिया निवासी अर्जुन कुमार (28) पुत्र हरिप्रसाद के रूप में युवकों की पहचान हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद पवन व विनोद को होश आ गया, लेकिन देर शाम तक अर्जुन बेहोश ही रहा। पवन व विनोद ने बताया कि तीनों दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार देर रात वे दिल्ली से ट्रेन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। रात स्टेशन पर गुजारने के बाद शनिवार भोर घर जाने के लिए स्टेशन से बाहर निकले और में सवार हुए। इसके बाद उन्हें याद नहीं कि उनके साथ क्या हुआ और वे कैसे मसड़ा मोहनपुर बाजार पहुंचे। दोनों ने बताया कि करीब 40 हजार नगदी व 80 हजार रुपये का सामान गायब है। अर्जुन का कितना सामान गायब हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। की कितनी नगदी व संपत्ति पार हुई, इसके जानकारी उसके बेहोश होने के चलते नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed