फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it will be alvida namaz yesterday , preparations complete

अलविदा की नमाज कल, तैयारियां पूरी

Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 15 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

रमजान में सभी जुमे की महत्ता होती है लेकिन अलविदा की जुमे की खास महत्ता होती है। जुमे की विशेष नमाज को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। लोग नमाज अदा करने को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। कुछ लोग ईद के अलावा आखिरी जुमे की नमाज नए कपड़ों में अदा करते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को लोगों ने रेडीमेड कपड़ों की जमकर खरीददारी की। उधर अलविदा की नमाज के लिए मस्जिदों की साफ-सफाई का कार्य बुधवार से ही शुरू हो गया। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में न सिर्फ साफ-सफाई का कार्य तेज हुआ वरन नमाजियों को धूप से बचाने के लिए टेंट आदि की भी व्यवस्था बुधवार से ही की जाने लगी।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर स्थित शिया जामा मस्जिद में साफ-सफाई के साथ खुले क्षेत्र में टेंट लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। मस्जिद कमेटी से जुड़े इसरार हुसैन ने बताया कि अलविदा की नमाज में आने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलाम मोहम्मद खां ने बताया कि अलविदा की नमाज के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों की भी साफ सफाई का कार्य तेज हो गया है।

अकबरपुर नगर के पेवाड़ा स्थित गरीब नवाज मस्जिद से जुड़े रईस ने बताया कि अलविदा की विशेष नमाज की महत्ता को देखते हुए न सिर्फ मस्जिद परिसर, वरन इर्दगिर्द भी विशेष साफ सफाई की जा रही है। कारण यह कि नमाजियों की संख्या अधिक होने पर लोग मस्जिद के बाहर नमाज अदा करने के लिए मजबूर होते हैं।

कुछ ऐसा ही हाल शहजादपुर स्थित चौक मस्जिद का भी है। यहां लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा करते हैं, जिसके चलते नमाज के दौरान यातायात डायवर्जन कर दिया जाता है।


प्रशासन ने भी कसी कमर
अलविदा की विशेष नमाज को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने भी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए न सिर्फ सभी मस्जिदों के समक्ष पुलिस बल की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया है, वरन सार्वजनिक स्थलों पर सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

एसपी पंकज ने बताया कि सभी सीओ व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे नमाज के दौरान लगातार अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और यदि इस दौरान कोई भी किसी तरह की गड़बड़ी करते दिखे, उसे तत्काल हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जाए। किसी को माहौल बिगाडने की छूट नहीं दी जाएगी।



इस समय होगी नमाज
शिया जामा मस्जिद अकबरपुर में मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी द्वारा अलविदा की विशेष नमाज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर अदा कराई जाएगी। मजिस्द गरीब नवाज में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर चौक शहजादपुर स्थित मस्जिद में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अलविदा की नमाज अदा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed