फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent ran an e-rickshaw, died in an accident

Ambedkar Nagar News: मासूम ने दौड़ाया ई-रिक्शा, हादसे में मौत

Wed, 23 Aug 2023 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent ran an e-rickshaw, died in an accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित नलकूप काॅलोनी के निकट मंगलवार रात खेलते समय ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने मौके से पकड़कर कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे अयोध्या मार्ग निवासी अनिल तिवारी का तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य खेल रहा था। वह खेलते हुए वहां खड़े ई-रिक्शा पर बैठ गया। उसने ई-रिक्शा को स्टार्ट कर दिया। जिससे ई-रिक्शा अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पहुंच गया। इसी बीच अकबरपुर नगर की तरफ से अयोध्या की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक को मौके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। घटना की जानकारी होने पर अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय कक्कू, समाज सेवी अनिल मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed