Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Independence Day celebrated with flag hoisting

ध्वजारोहण के साथ मनाया आजादी का महापर्व

Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with flag hoisting
अंबेडकरनगर। जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ सोमवार को उल्लास के साथ मनीं। कलेक्ट्रेट में डीएम सैमुअल पॉल एन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज वर्मा को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना से जयप्रकाश पाण्डेय की मौत हो जाने पर उनकी आश्रित कांती देवी को 50 लाख रुपये का भुगतान प्रतीक चेक, बीते दिनों दिवंगत सुरजीत उर्फ अमित, भागीरथी, शांती देवी, राजपति, बिंदू, अंगद, पुनीता व सुभी गुप्ता के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये भुगतान का प्रतीक चेक सौंपा।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने आजादी के बलिदानियों को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर एडीएम वैभव शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने क्षेत्रीय श्रीगांधी आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत व विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डीडीओ विरेन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएम आरबी यादव, डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने एएसपी संजय कुमार राय की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।
एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। साथ ही संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा व बंधुता का संकल्प दिलाया। बाद में एएसपी के नेतृत्व में मदरसा स्कूल के बच्चों ने अकबरपुर नगर में रैली निकाली। जनपद न्यायालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ आजादी का महापर्व उल्लास के साथ मनाया गया।

सभी ने आजादी के उन रणबांकुरों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। आजादी के महापर्व पर सरकारी कार्यालयों को पहले से ही रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। एनटीपीसी के रामलीला मैदान में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख बीसी पोलाई ने ध्वजारोहण किया। विवेकानंद शिशुकुंज की छात्राओं व गरिमा महिलामंडल की सदस्यों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed