Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Returning home for Diwali will be easier; Akbarpur depot will operate 82 buses.

Ambedkar Nagar News: दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, अकबरपुर डिपो चलाएगा 82 बसें

Thu, 05 Nov 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Returning home for Diwali will be easier; Akbarpur depot will operate 82 buses.
अकबरपुर बस​ डिपो परिसर में खड़ी बसें। संवाद
अंबेडकरनगर। दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अकबरपुर डिपो से त्योहार के दौरान 82 बसों का नियमित संचालन किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर तत्काल व्यवस्था के लिए 10 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी गई हैं। जरूरत के अनुसार इन बसों को भीड़ वाले मार्गों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

धनतेरस से दीपावली तक दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और कानपुर समेत प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए निगम ने नियमित बसों के संचालन के साथ अतिरिक्त फेरे लगाने की भी तैयारी की है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले और खरीदारी के लिए शहर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यात्रियों की संख्या और बसों की उपलब्धता के आधार पर भीड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर रिजर्व बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। सभी बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी से यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के लिए सर्वाधिक 30 बसें
अकबरपुर डिपो से लखनऊ मार्ग पर सबसे अधिक 30 बसें संचालित होंगी। कानपुर के लिए 18, दिल्ली के लिए 12, प्रयागराज के लिए 10 और अयोध्या के लिए 12 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बलिया, आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मार्गों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed