{"_id":"6aecba72655578086a0f9528","slug":"on-diwali-lakshmi-and-ganesha-will-be-installed-in-104-pandals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-168616-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दीपावली पर 104 पंडालों में विराजेंगे लक्ष्मी-गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दीपावली पर 104 पंडालों में विराजेंगे लक्ष्मी-गणेश
विज्ञापन
जलालपुर के मंगुराडिला में तैयार पंडाल।संवाद
जलालपुर। दीपावली पर क्षेत्र में इस बार 104 स्थानों पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। नगर के चौराहों से लेकर गांवों तक पंडाल सजाए जा रहे हैं। कहीं साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है तो कहीं प्रतिमा स्थापना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बृहस्पतिवार को मंगुराडिला गांव में पंडाल तैयार कर देर रात गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शुक्रवार को धनतेरस पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। गांव निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पांच दिनों तक पंडाल में पूजन और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद हवन-पूजन कर प्रतिमाओं का विसर्जन जलालपुर में तमसा नदी के किनारे किया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र में 63, कटका में 23, जैतपुर में 15 और मालीपुर में तीन स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि सभी पंडाल पुलिस की निगरानी में रहेंगे। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने की अपील की।