{"_id":"59d1347d856f8ed146957a4f35f03944","slug":"humidity-increased-peoples-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने बढ़ायी लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने बढ़ायी लोगों की मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को आसमान में भले ही पूरे दिन खुलकर धूप न निकली हो, लेकिन लोगों को उमस से जरूर जूझना पड़ा। आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। दिन भर धूप- छांव का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह ही धूप खिली और हवा भी ठप रही। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। बदतर विद्युत आपूर्ति के बीच लोगों को दिन भर गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को उम्मीद थी कि शायद शाम तक बारिश जरूर हो लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन