फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Harsh and Pooja won the race

दौड़ में हर्ष और पूजा ने मारी बाजी

Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Harsh and Pooja won the race
अंबेडकरनगर के एकलव्य स्टेडियम में दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का मशाल जलाकर शुभारंभ क? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय परिषदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के सभी नौ ब्लॉकों से आए छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में टांडा के हर्ष तथा बालिका वर्ग में जहांगीरगंज की पूूजा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि परिषदीय स्कूलों से अब शानदार नतीजे सामने आ रहे हैं। यह सुखद भविष्य का संकेत है। सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि हमें बच्चों की रुचि के अनुरूप उन्हें खेल समेत अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करनी होगी। एनटीपीसी जीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे भी सभी तरह की मदद के लिए तैयार रहेगी। अधिकारियों ने बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ ही उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पीटी आदि में किए गए प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

जिला स्तरीय परिषदीय खेल प्रतियोगिता को लेकर कई दिनों से की जा रहीं तैयारियां मंगलवार को खेल स्टेडियम में उभरकर सामने आईं तो समूचा परिसर नए माहौल में रंग गया। आकर्षक ढंग से बनाई गई रंगोली व अन्य साज सजावट सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थी। मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन ने बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली और मशाल जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन व माल्यार्पण कर बीते दिनों शहीद हुए देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि भी दी। समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने तथा ध्यान देने के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। शिक्षकों के स्कूल में विलंब से आने समेत कई अन्य तरह की शिकायतें आया करती थीं, लेकिन आज छात्र-छात्राओं ने खेलों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी तक में जो बेहतर प्रदर्शन किया है, वह शिक्षकों की योग्यता व परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि बच्चों की रुचि के अनुरूप ही उन्हें खेलों समेत अन्य गतिविधियों में भागीदारी करने दी जाए। इसके लिए जो भी जरूरी माहौल हो, वह मुहैया कराया जाएगा। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रायोजक की भूमिका निभाने वाली एनटीपीसी के स्थानीय मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बच्चों के बेहतर प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका भविष्य संवारने के लिए एनटीपीसी सभी जरूरी मदद आगे भी प्रदान करेगी। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में होने वाले विभिन्न आयोजनों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक एसएन पाणिग्राही, उप प्रबंधक मानव संसाधन मृणालिनी, पीआरओ शिखा प्रसून, प्रतियोगिता संयोजक वीरेंद्र नाथ द्विवेदी व सह संयोजक केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

खेलों में इन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की फर्राटा दौड़ में टांडा के हर्ष ने बाजी मारी। बसखारी के अजय को दूसरा, जहांगीरगंज के गोकुल प्रजापति को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग की दौड़ में जहांगीरगंज की पूूजा ने बाजी मारी। अकबरपुर की सलोनी मौर्य को दूसरा, जबकि जहांगीरगंज की रोशनी को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालक दौड़ में टांडा के हर्ष पहले स्थान पर रहे। जहांगीरगंज के सत्येंद्र को दूसरा जबकि यहीं के आर्यन मिश्र को तीसरा स्थान दिया गया। 200 मीटर बालिका दौड़ में टांडा की रागिनी पहले, कटेहरी की शिवांगी वर्मा दूसरे जबकि बसखारी की खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर बालक दौड़ में अकबरपुर के गोलू राजभर पहले स्थान पर रहे। टांडा के अमरजीत को दूसरा जबकि कटेहरी के विवेक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed