फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Handover process of additional room pending

Ambedkar Nagar News: अधर में लटकी अतिरिक्त कक्ष की हैंडओवर प्रक्रिया

Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Handover process of additional room pending
आलापुर (अंबेडकरनगर)। चार माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में बनकर तैयार अतिरिक्त कक्ष अधूरे कार्यों के चलते हैंडओवर नहीं हो पा रहा है। लगभग छह लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र में छह अतिरिक्त बेड के विस्तार के लिए इस कक्ष का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था की सुस्ती के चलते प्रक्रिया अधर में लटकी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ दो मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। इसके चलते ही करीब एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर में छह बेड क्षमता के एक अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। छह लाख रुपये की लागत से कक्ष का निर्माण शुरू हुआ। करीब चार माह पहले कार्य पूरा हो गया। हालांकि, बिजली से जुड़े पंखा, वायरिंग, लाइट आदि के कुछ काम अधूरा होने के चलते कक्ष हैंडओवर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते अतिरिक्त कक्ष में इलाज की व्यवस्था नहीं शुरू हो पा रही है। पीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष राय ने बताया कि कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed