{"_id":"ef50b2d3ae6bc111450aed08a988507e","slug":"girl-died-in-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अलनपुर निवासी उजैरुल्लाह की 28 वर्षीय पुत्री उम्मे हबीबा मंगलवार दोपहर 12 बजे घर में लगे बिजली हीटर को ठीक कर रही थी। हीटर में तार ठीक करने के बाद जैसे ही उसने प्लग को स्विच बोर्ड में लगाया, वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। एसओ इब्राहिमपुर पवन कुमार सोनकर ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन