{"_id":"6474c9476752772a0b010cc4","slug":"ganja-smuggler-arrested-in-police-encounter-shot-ambedkar-nagar-news-c-13-1-261506-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगी गोली
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में एक गांजा तस्कर को लगभग सात किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इससे पहले पुलिस टीम व तस्करों के बीच हुई फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश आजमगढ़ जनपद से गांजा खरीद कर ला रहे थे।
आलापुर पुलिस रविवार देर रात वांछितों की गिरफ्तारी के लिए सुल्तानपुर तप्पा मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। स्वयं को घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी के बगल से गोली गुजरी लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान मोहित पाल निवासी मसेना मिर्जापुर थाना आलापुर के तौर पर हुई। उसके कब्जे से तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस तथा छह किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम ने बदमाश को पीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
व्यापारी से गांजा खरीद कर लौटे थे बदमाश
पुलिस पूछताछ में बदमाश मोहित ने बताया कि वह तथा उसका सहयोगी आजमगढ़ के एक व्यापारी के जरिए गांजा खरीदते हैं। बाद में उसे फुटकर में बेचकर धन अर्जित करते हैं। यह काम लंबे समय से किया जा रहा है। सोमवार को भी वह सहयोगी के साथ आजमगढ़ के व्यापारी से गांजा खरीद कर चहोड़ा की तरफ बेचने जा रहे थे।